फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: 5.17 करोड़ से 56 ग्राम पंचायतों में बनेंगे मुक्तिधाम

Fri, 10 Nov 2023 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। अधिकांश ग्राम पंचायतों में मुक्तिधाम नहीं बने हैं। इससे यहां के लोगों को अंत्येष्टि करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। समय-समय पर लोगों की ओर से शासन और प्रशासन से मुक्तिधाम बनवाने की मांग भी की जाती रही है। इस समस्या का निस्तारण करते हुए मनरेगा से 56 ग्राम पंचायतों में एक-एक मुक्तिधाम बनवाया जाएगा। इस पर करीब 5.17 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

जिले में 1588 ग्राम पंचायतें हैं। इनमें से अधिकांश में मुक्तिधाम नहीं हैं। इससे ग्रामीणों को अंत्येष्टि करने में दिक्कतों को सामना करना पड़ता है। पंचायती राज विभाग की ओर मुक्तिधाम बनवाने के लिए ग्राम पंचायतों को धनराशि दी जाती है, लेकिन यह लक्ष्य बहुत कम होता है। इसीलिए मनरेगा योजना से भी मुक्तिधाम बनवाए जाएंगे, जिससे अधिक ग्राम पंचायतों को लाभ मिल सके। वर्तमान वित्तीय साल में 56 ग्राम पंचायतों का चयन किया गया है। यहां मुक्तिधाम बनाए जाएंगे।
कार्ययोजना तैयार, मिलेंगी सुविधाएं
ग्राम पंचायतों में एक मुक्तिधाम के निर्माण पर नौ लाख 24 हजार रुपये खर्च होंगे। इसके लिए पंचायतवार संबंधित जेई और तकनीकी सहायक ने इस्टीमेट बनाया है। इसके तहत टिनशेड, अंत्येष्टि के लिए चबूतरा, गेट, बाउंड्रीवॉल, लकड़ी रखने का स्टोर, पेयजल सहित अन्य सुविधाएं सुलभ कराई जाएंगी। मनरेगा सेल मुख्यालय के एपीओ विकास सिंह ने बताया कि 56 ग्राम पंचायतों में अंत्येष्टि स्थल बनाए जाएंगे। इसका प्रावधान संबंधित ग्राम पंचायत की कार्य योजना में किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें