फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महमूदाबाद व पैंतेपुर में बनेगा मुक्तिधाम

Sun, 12 Jul 2015 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
महमूदाबाद व पैंतेपुर के बाशिंदों को अब शवों की अंत्येष्टि करने के लिए दिक्कतें नहीं उठानी पड़ेगी। इन्हें सहूलियत देने के लिए मुक्तिधाम का निर्माण कराया जाएगा। इन पर तकरीबन 70 लाख रुपये व्यय किए जाएंगे।
विज्ञापन


शासन ने पहली किश्त के रूप में 38 लाख का बजट उपलब्ध करा दिया है। प्रशासन ने निर्माण कार्य की कवायद शुरू कर दी है।

मालूम हो कि महमूदाबाद व पैंतेपुर में शवों का अंतिम संस्कार करने के लिए कोई मुक्तिधाम नहीं है। इससे यहां के बाशिंदों को अंतिम संस्कार के लिए इधर उधर भटकना पड़ता है।

इसे देखते हुए प्रशासन ने शवों की अंत्येष्टि के लिए मुक्तिधाम बनाए जाने का शासन को प्रस्ताव भेजा था। जिस पर शासन ने मोहर लगा दी है। इससे बाशिंदों को अब इन समस्याओं से निजात मिलेंगी।
विज्ञापन


महमूदाबाद नगरपालिका में अमीरगंज में मुक्तिधाम बनाया जाएगा। इस पर तकरीबन 38 लाख रुपये व्यय किए जाएंगे। शासन ने पहली किश्त के रूप में 16 लाख का बजट रिलीज कर दिया है।

इसी प्रकार पैंतेपुर नगर पंचायत में बलईपुरवा में मुक्तिधाम बनेगा। इसके निर्माण पर 32 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। शुरूआत चरण के निर्माण के लिए शासन से 22 लाख अवमुक्त कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


नगर निकायों ने जमीन चिह्नित कर ली है। बजट मिलते ही निर्माण कार्य की कवायद प्रारंभ कर दी गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें