फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: निष्प्रयोज्य साबित हो रहा एमआरएफ सेंटर

Wed, 15 Apr 2026 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नैमिषारण्य ( सीतापुर)। तीर्थ क्षेत्र के मार्गों को स्वच्छ रखने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा 48 लाख की लागत से ग्राम पंचायत लकड़ियामऊ में मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी (एमआरएफ) सेंटर बनाया गया था। जहां कूड़ा एकत्रित कर सूखा व गीला कूड़ा अलग किया जाना था, इसके बावजूद नगर पालिका मिश्रिख-नैमिष द्वारा तीर्थ के मार्गों पर कूड़े के ढेर लगे रहते हैं।
विज्ञापन

इस समय काशी कुंड मार्ग के दोनों ओर नगर पालिका कर्मचारियों द्वारा कूड़ा डंप किया जा रहा है। जबकि इसी मार्ग पर पितरों की तृप्ति के लिए श्रद्धालु काशी कुंड आते हैं। यही नहीं पास ही काशी विश्वनाथ मंदिर, आपा नारायण समाधि स्थल भी बना हुआ है। इस संबंध में ईओ विंध्याचल ने बताया कि एमआरएफ सेंटर में विद्युत कनेक्शन नहीं है जल्द ही विद्युत कनेक्शन की प्रकिया पूरी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें