सीतापुर। आरोप पत्र को चुनौती देने के मामले में मंगलवार को उच्च न्यायालय सांसद राकेश राठौर की पेशी होगी। इसको लेकर पुलिस पक्ष भी अपनी तैयारियां कर चुका है। दरअसल, सांसद पर शारीरिक शोषण व दुष्कर्म दोनों ही धाराओं में केस दर्ज है। जिले की एमपी, एमएलए कोर्ट में पुलिस की ओर से आरोप पत्र दाखिल किया गया है, लेकिन सांसद पक्ष की ओर से आरोप पत्र को चुनौती दी गई। पिछले दो बार से उच्च न्यायालय में हुई पेशियों पर अब तक सुनवाई नहीं हो पाई है। दोनों पक्षों ने उम्मीद जताई है कि इस बार सुनवाई जरूर होगी। सांसद इस पेशी पर अपने विरुद्ध आरोपों का खंडन करेंगे।