फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: बारिश में गुल हुई 500 से अधिक गांवों की बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। जिले में दो दिन से हो रही बारिश से 500 से अधिक गांवों की बिजली गुल हो गई है। शहर में भवानीपुर व पुराने सीतापुर उपकेंद्र में फॉल्ट की वजह से करीब चार घंटे 30 से अधिक मोहल्लों की बिजली सप्लाई बाधित रही। इससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

जिले में दो दिन से लगातार बारिश से कई जगहों पर पोल गिरने व तार टूटने की समस्या हो गई है। बारिश में फॉल्ट को सही करना भी आसान नहीं हो पा रहा है। इससे बिसवां, रेउसा, रामपुर मथुरा, मिश्रिख, तंबौर, लहरपुर, हरगांव, महोली, पिसावां सहित अन्य इलाकों में बिजली बाधित हो गई है। शहर के दो उपकेंद्रों में फॉल्ट के कारण विकास नगर, खूबपुर, श्रीनगर, तरीनपुर, नवीन चौक इलाका सहित 30 मोहल्लों में सुबह के समय बिजली गुल हो गई। उपभोक्ताओं ने अफसरों से शिकायत की तो मरम्मत करवाई गई। अधीक्षण अभियंता रामशब्द ने बताया कि बारिश के कारण दिक्कत आई है। पूरे जिले में टीमें बराबर लाइनें चालू करने में लगी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें