फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: स्थगन प्रार्थना पत्र पर सांसद को मिला दो दिन का मौका, 16 मई को होगी सुनवाई

Wed, 14 May 2025 01:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। कांग्रेस सांसद राकेश राठौर के केस की मंगलवार को एमपी-एमएलए कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान न्यायाधीश दिनेश नागर ने उनके स्थगन प्रार्थना पत्र पर दो दिन का मौका दिया है। अब इस केस की 16 मई को सुनवाई होगी।
विज्ञापन


सांसद राकेश राठौर पर 17 जनवरी को एक महिला ने दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था। इस मामले में सांसद की 30 जनवरी को गिरफ्तारी हुई थी। अभी सांसद जमानत पर बाहर हैं। 5 मई को सांसद ने एमपी-एमएलए कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल न करने की याचिका दायर की थी। उन्होंने आरोपों को राजनीतिक साजिश बताया था। साथ ही केस की दोबारा जांच की मांग की थी। यह याचिका एमपी-एमएलए कोर्ट ने खारिज कर दी थी।
इसके विरुद्ध सांसद ने उच्च न्यायालय में प्रार्थना पत्र दाखिल किया है। उन्होंने कोर्ट को बताया कि इस प्रार्थना पत्र पर उच्च न्यायालय में सुनवाई की तिथि मिल सकती है। इसलिए उन्हें मौका दिया जाए। इस पर एमपी-एमएलए कोर्ट ने उन्हें दो दिन का मौका दिया है। अब 16 मई को सांसद के केस पर सुनवाई होगी। सूत्रों के अनुसार मंगलवार को कोर्ट में उन्हें आरोप सुनाए जाने वाले थे। इसके बाद ट्रायल शुरू हो जाता। अब 16 मई को इस पर निर्णय होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें