फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेशी के लिए मुरादाबाद भेजे गए सांसद आजम खान

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। जिला कारागार में बंद सपा सांसद आजम खान और उनके बेटे को शुक्रवार सुबह पेशी के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मुरादाबाद ले जाया गया। कोरोना वायरस संक्रमण के बीच चल रहे लॉकडाउन की वजह से उन्हें पिछली बार पेशी के लिए मुरादाबाद नहीं ले जाया जा सकता था जिसके चलते शुक्रवार को उनको पेशी पर भेजा गया है।
विज्ञापन

जेलर आरएस यादव ने बताया कि कोरोना वायरस की वजह से आजम खान की पेशी नहीं हो पा रही थी। शुक्रवार को उनकी दो मामलों में कोर्ट नंबर दो में पेशी होनी है। उन्होंने बताया कि आजम खान के साथ उनके बेटे अब्दुल्ला आजम को भी भेजा गया है। दोनों लोगों को एक ही गाड़ी से भेजा गया हैं।
मुरादाबाद में पेशी के बाद सांसद आजम खान और उनके बेटे को फिर वापस सीतापुर जेल लाया जायेगा। इसको लेकर जेलर आरएस यादव का कहना है कि अभी शाम तक वह पहुंचे नहीं हैं लेकिन उनको वापस सीतापुर जेल में ही लाया जाएगा। समाचार लिखे जाने तक आजम खान और उनके बेटे सीतापुर कारागार नहीं पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें