सिधौली। मिश्रिख मार्ग पर बाड़ी गांव के सामने डीसीएम की चपेट में आकर बाइक सवार नैमिषारण्य के लकडियामऊ गांव निवासी बबलू (35) की मौत हो गई। परिजनों के अनुसार बबलू किसी काम से सिधौली की तरफ आए थे। घर जाते समय बाड़ी गांव के निकट अचानक सामने से आ रही डीसीएम से उनकी बाइक टकरा गई।
टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उनको सीएचसी सिधौली लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर आनंद सिंह ने बताया कि मृतक की जेब में साढ़े सात हजार रुपये मिले थे, जो उनके भाई संजय को सौंपे गए हैं। मौके पर किसी को हेलमेट नहीं मिला है।
सीओ वेदप्रकाश ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट व तहरीर के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।