फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: सास चला रहीं ब्लॉक, अब बहू चलाएगी पालिका

Tue, 16 May 2023 12:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। सीतापुर नगर पालिका अध्यक्ष पद के चुनाव में इस बार कई नई बातें सामने आईं हैं। 28 साल बाद नगर पालिका में भाजपा का कमल खिला है, तो अब तक के इतिहास में हार जीत का अंतर भी सबसे कम इस बार ही रहा। एक नया संयोग और हुआ है। सास अभी तक ब्लॉक चला रहीं हैं, तो अब बहू नगर पालिका चलाएगी।
विज्ञापन

सीतापुर नगर पालिका की नवनिर्वाचित अध्यक्ष नेहा अवस्थी के ससुर मुनींद्र अवस्थी जिले के लिए जाना पहचाना नाम है। वह एक बार जिला पंचायत के उपाध्यक्ष रह चुके हैं। नेहा अवस्थी की सास नमिता अवस्थी जिले के गोंदलामऊ विकास खंड की ब्लाॅक प्रमुख हैं। वर्ष 2021 में हुए पंचायत चुनाव में ब्लाॅक प्रमुख चुनीं गईं थीं। नमिता पति मुनींद्र अवस्थी के सहयोग से ब्लाॅक चला रहीं हैं। अब उनकी बहू नेहा अवस्थी नगर पालिका की अध्यक्ष निर्वाचित हो गईं हैं। ऐसे में अब नेहा नगर पालिका चलाएंगी।
देखने वाली बात यह होगी कि नेहा अवस्थी खुद पालिका का संचालन करेंगी या प्रतिनिधि के सहारे पालिका चलेगी। दरअसल पूर्व में महिला अध्यक्ष होने पर नगर पालिका प्रतिनिधि के सहारे ही चलती रही है। यह बात और है कि नेहा अवस्थी चुनाव प्रचार के दौरान सार्वजनिक मंचों से यह स्पष्ट कर चुकी हैं कि नगर पालिका को वह खुद सबके सहयोग से चलाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें