फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुएं में गिरकर सास की मौत

Sun, 07 Feb 2016 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मछरेहटा थाना क्षेत्र में शनिवार रात एक बाइक अनियंत्रित होकर पलट गईं। इससे बाइक पर बैठीं सास-बहू पास के ही एक कुएं में गिर गईं। हादसे में सास की मौत हो गई। जबकि बाइक चालक व उसकी बहू घायल हो गईं। बहू को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मछरेहटा के इटौवा निवासी दिवंगत सुरेश कुमार की पत्नी शारदा देवी (40) अपने भतीजे शिवकुमार उर्फ मलिखे व उसकी पत्नी ऊषा देवी (25) के साथ शनिवार को नसीरपुर में अपनी पुत्री की ससुराल गईं थीं।

देर रात तीनों एक ही बाइक से घर को चल दिए। बनियामऊ के निकट एक ट्रैक्टर अचानक बाइक के सामने आ गया। इससे बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। जहां पर बाइक पलटी, वहां करीब ही रास्ते से सटा कुआं था। इससे बाइक के गिरते ही शारदा व ऊषा दोनों कुएं में गिर गईं।
विज्ञापन


यह देख शिवकुमार ने ग्रामीणों से मदद मांगी। करीब आधा घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद रस्से की मदद से दोनों को बाहर निकाला जा सका लेकिन तब तक दोनों की हालत बिगड़ चुकी थी।

ग्रामीणों ने उन्हें जिला अस्पताल भेजा पर शारदा ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जबकि ऊषा को भर्ती कर लिया गया। उसकी हालत भी गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें