सीतापुर। दहेज हत्या का दोष सिद्ध होने पर मां-बेटे को सात साल के कारावास की सजा सुनाई गई है। कोतवाली महोली के गांव महेवा निवासी रामेंद्र और उसकी मां किरन सिंह पर वर्ष 2017 में आरोप लगा था। केस दर्ज होने के बाद मामले की सुनवाई अपर सत्र न्यायाधीश कोर्ट संख्या दो में चल रही थी। न्यायाधीश ने साक्ष्यों के आधार पर दोष सिद्ध होने के बाद सजा सुनाई है। इसके साथ ही दोनों पर 14 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है।