मानपुर। थाना क्षेत्र के मैनापुर गांव के मजरा बिसेंडी निवासी अवधेश कुमार (32) बुधवार देर रात किसी काम से सीतापुर बिसवां मार्ग पर बाइक से जा रहे थे। परसेहरा के पास अज्ञात वाहन व उनकी बाइक में टक्कर हो गई। इससे बाइक में आग लग गई और अवधेश की मौके पर मौत हो गई। थाना प्रभारी मुकेश वर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वाहन की तलाश की जा रही है।