फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: ट्रेन की चपेट में आने से मां-बेटी की मौत

Thu, 20 Nov 2025 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। इलाके के भुर्जिया गांव के पास बुधवार को ट्रेन की चपेट में आकर मां-बेटी की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार भुर्जिया मजरा बड़ागांव निवासी सोना (40) अपनी पुत्री पिंकी (16) के साथ घर से हरगांव में आयोजित मेला देखने के लिए भुर्जिया हाल्ट पर जा रही थीं। इसी दौरान संदिग्ध हालात में मां-बेटी ट्रेन की चपेट में आ गईं।
विज्ञापन

हादसे में मां सोना ने मौके पर दम तोड़ दिया जबकि पुत्री पिंकी की मौत इलाज के दौरान जिला अस्पताल में हुई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन घटनास्थल के साथ ही जिला अस्पताल पहुंचे। उनका रो-रो कर बुरा हाल है। इंस्पेक्टर अमर सिंह ने बताया कि फिलहाल परिजनों ने किसी पर भी कोई आरोप नहीं लगाया है। मां-बेटी ट्रेन की चपेट में कैसे आईं इसकी जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें