फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: संभव दिवस में आईं 50 से अधिक शिकायतें

Mon, 13 Oct 2025 10:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। बिजली विभाग की ओर से सोमवार को संभव दिवस मनाया गया। इस दौरान अफसरों ने शिकायतें सुनकर एक सप्ताह में निस्तारण करवाने का आश्वासन दिया। संभव दिवस पर 50 से अधिक शिकायतें आईं। अधीक्षण अभियंता ललित कृष्ण ने सुदामापुरी स्थित अपने कार्यालय में शिकायतें सुनीं।
विज्ञापन

उपभोक्ता मोहित ने बताया कि सोलर पैनल लगवाया है। दो माह बीत गए हैं एक बार भी बिल नहीं आया है। एक साथ बिल जमा करना मुश्किल हो जाएगा। अमित ने बताया कि गांव का ट्रांसफार्मर फुंक गया है। तीन दिन से अंधेरा फैला हुआ है। शिकायत के बाद भी अफसर सुन नहीं रहे हैं। इस पर उन्होंने एक सप्ताह के अंदर सभी समस्याएं दूर करवाने का भरोसा दिया। इसी तरह अधिशासी अभियंता प्रथम, द्वितीय, बिसवां व महमूदाबाद ने शिकायतें सुनीें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें