फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: मानसून ठिठका, उमस भरी गर्मी ने छीना लोगों का सुकून

विज्ञापन
तीखी धूप में सिर पर दुपट्टा रखकर जाती महिला। - फोटो : तीखी धूप में सिर पर दुपट्टा रखकर जाती महिला।
विज्ञापन
सीतापुर। जिले में मानसून दस्तक देने के बाद फिर ठिठक गया है। बारिश न होने से एक बार फिर भीषण गर्मी जनमानस को बेहाल कर रही है। गर्मी से राहत पाने को बारिश का इंतजार कर रहे लोगों को पिछले चार दिनों से सिर्फ मायूसी हाथ लग रही है। मंगलवार को भी धूप-छांव के बीच उमस भरी चिपचिपी गर्मी ने लोगों का सुकून छीन लिया। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अगले 48 घंटों में बादल छाने के साथ कहीं-कहीं बारिश का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन

मानसून ने जिले में जून की शुरुआत में ही आमद दर्ज कराई थी। इसके बाद तीन-चार दिनों तक बदली और बारिश का सिलसिला चला था। तब लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली थी। बारिश से खुश किसानों ने धान की रोपाई भी शुरू कर दी थी। हांलाकि, इसके बाद मानसून फिर ठिठक गया है। पिछले चार दिनों से बादल तो आते हैं, लेकिन बरसे बगैर चले जाते हैं। मंगलवार को सुबह से ही सूरज की किरणों की तपिश बेहाल करने लगी।
बीच-बीच में बादल भी आए, लेकिन सूरज के तेवर नरम नहीं कर पाए। इससे गर्मी का प्रकोप बरकरार रहा। राहगीर धूप से पसीना-पसीना होकर छांव में सुस्ताते दिखे। वहीं, घरों व दफ्तरों के अंदर पंखे और कूलर चलने के बाद भी लोग पसीना पोंछते नजर आए। उमस भरी चिपचिपी गर्मी से हर कोई बेचैन रहा। उधर, अगले दो से तीन दिन में अच्छी बारिश के संकेत मौसम विज्ञानी दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें