फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महमूदाबाद राज परिवार के मो. अमीर सज्जाद नहीं रहे

Sat, 26 Sep 2015 10:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
महमूदाबाद राज परिवार के मो. अमीर हैदर खां उर्फ महाराज कुमार के बेटे मो. अमीर सज्जाद आम्ली मियां का शनिवार सुबह लखनऊ के लारी हाॅस्पिटल में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वे 80 साल के थे।
विज्ञापन


महमूदाबाद के महाराजा मो. अमीर अहमद के छोटे भाई महाराज कुमार के दूसरे बेटे अमीर सज्जाद उर्फ आम्ली मियां का 1937 में जन्म हुआ था। आम्ली मियां लखनऊ में शिक्षा लेने के बाद लंदन में मेडिसिन की पढ़ाई करने गए लेकिन किन्हीं कारणों से पढ़ाई पूरी न हो सकी।

आम्ली मियां तीन भाई थे। बड़े भाई मो. अमीर सज्जाद, काजिम खां तथा छोटे भाई मो. अमीर अश्करी। सामाजिक कार्यों व धार्मिक गतिविधियों में गहरे लगाव तथा अध्ययन में गहरी रुचि लेने वाले आम्ली मियां को उर्दू, अरबी, फारसी तथा अंग्रेजी भाषाओं पर समान अधिकार था।
विज्ञापन


उनके छोटे भाई मो. अमीर अश्करी बताते हैं कि आम्ली मियां ने लखनऊ के लारी अस्पताल में शनिवार सुबह अंतिम सांस ली। अध्ययन व धर्म निष्ठा के चलते उन्होंने शादी नहीं की और आजीवन अविवाहित रहकर गरीबों, मजलूमों की सेवा की।

उधर, उनके निधन की सूचना मिलते ही पूरे जिले में शोक की लहर दौड़ गई। क्षेत्रीय विधायक व प्रदेश के समाज कल्याण राज्यमंत्री नरेन्द्र सिंह वर्मा, पूर्व मंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. अम्मार रिजवी, पालिकाध्यक्ष मो. अहमद, मोहन प्रसाद ने शोक जताया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें