कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भगवान राम के नाम पर सत्ता में आने वालों ने उनके घर में ही चढ़ावा चोरी कर लिया। छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई और बड़ों को क्लीन चिट दे दी गई। उन्होंने कहा कि जिस मजिस्ट्रेट ने राम मंदिर आंदोलन के दौरान रामभक्तों पर गोली चलवाई थी वही चढ़ावा चोरी का प्रमुख साजिशकर्ता है। चढ़ावा चोरों से सावधान रहने की जरूरत है।
कांवड़ियों पर फूल बरसाने के साथ युवाओं को रोजगार देने की आवश्यकता भी है। सीतापुर सांसद राकेश राठौर ने कहा कि भाजपा नेतृत्व वाली डबल इंजन की सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है। विपक्षी दलों व आमजन को अपनी बात कहने के लिए प्रशासन तानाशाही सरकार के इशारे पर अनुमति नहीं दे रहा है।
जनसभा को विधानसभा प्रभारी अरुणेश यादव, शिव प्रकाश सिंह, हसीना खातून, सुनीता चौधरी, अनुप्रिया वर्मा, फूल सिंह राठौर, रोशनी गुप्ता, रंजीत, अनुपम राठौर आदि ने संबोधित किया। संचालन इरफान रस्तोगी ने किया। इस अवसर पर डॉ. ब्रज बिहारी, सुनीला रावत, डॉ. आरपी वर्मा, विष्णु गौतम, शिवप्रकाश सिंह राजेश पाल, निजामुद्दीन आजाद, अब्दुल्ला खान, रंजीत राठौर, संजय जायसवाल, अखिलेश सिंह, कृष्ण कुमार यादव, सुन्दर वर्मा आदि मौजूद रहे।