फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: नैमिष में 49 करोड़ से बनेगी आधुनिक पार्किंग

विज्ञापन
पार्किंग के लिए तय किया गया स्थान। - फोटो : पार्किंग के लिए तय किया गया स्थान।
विज्ञापन
नैमिषारण्य। नैमिषारण्य आने वाले श्रद्धालुओं को वाहन खड़े करने में आने वाली दिक्कतें जल्द ही दूर होने वाली हैं। यहां ठाकुर नगर तिराहे के पास चार एकड़ भूमि में 49 करोड़ की लागत से वाहन पार्किंग बनाई जाएगी। इसका निर्माण कार्य शुरू हो गया है। निर्माण कार्य कार्यदायी संस्था सीएनडीएस कर रही है। दो वर्ष में काम पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन

अयोध्या में राम मंदिर बनने के बाद पौराणिक नगरी नैमिषारण्य में श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। इसे ध्यान में रखते हुए ठाकुर नगर तिराहा से नैमिष तीर्थ प्रवेश करने वाले मार्ग पर पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस के पहले चार एकड़ भूमि पर अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस वाहन पार्किंग का निर्माण कार्य शुरू कराया गया है। हजारों वाहनों की क्षमता वाली इस पार्किंग में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए टायलेट, विद्युत ब्लॉग, ड्राइवर रेस्ट रूम के साथ ही मार्केट भी बनाई जाएगी। इसके लिए प्रदेश सरकार ने 49 करोड़ रुपये का बजट जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें