फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉडल सिटी में आज रखी जाएगी विकास की नींव

Tue, 02 Aug 2016 10:59 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
विज्ञापन
मॉडल सिटी के तहत अब शहर में विकास कार्यों की आधारशिला रखी जाएगी। पहले दौर में यहां पांच चौराहे विकसित किए जाएंगे। बुधवार को एमएलसी आनंद भदौरिया और सदर विधायक राधेश्याम जायसवाल संयुक्त रूप से पूजन कर नींव रखेंगे। 
विज्ञापन


मॉडल सिटी प्रोजेक्ट के तहत सीतापुर का चयन किया गया है। इस योजना के पहले चरण में शहर के पांच चौराहों का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। इनमें लालबाग चौराहा, बस स्टाप चौराहा, जिला अस्पताल तिराहा, कैप्टन मनोज पांडे चौक व जीआईसी चौराहे शामिल हैं।

सिटी मजिस्ट्रेट रामसेवक द्विवेदी ने बताया कि तीन अगस्त को मॉडल सिटी के कार्यों की आधारशिला रखी जाएगी। उन्होंने बताया कि  एमएलसी आनंद भदौरिया, शहर विधायक राधेश्याम जायसवाल संयुक्त रूप से पूजन अर्चन कर मॉडल सिटी के तहत होने वाले कार्यों का शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन


यह समारोह लालबाग चौराहे पर दोपहर 12 बजे होगा। उन्होंने बताया कि चौराहों के सौंदर्यीकरण के लिए आवास विकास परिषद को कार्यदायी संस्था नामित किया गया हैं। अगले चरण में पुराने सीतापुर के कोट चौराहे का सौंदर्यीकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें