सीतापुर। शहर स्थित राजकीय इंटर कॉलेज के क्रीड़ा मैदान में बुधवार को मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा। अपर जिलाधिकारी वित्त व राजस्व नीतीश कुमार सिंह ने बताया कि 7 मई को सुबह 10:30 बजे मॉक ड्रिल शुरू होगी। इसमें आपात स्थिति के समय नागरिक सुरक्षा के लिए की जाने वाली गतिविधियों का पूर्वाभ्यास कराया जाएगा। इसमें नागरिक सुरक्षा के साथ अग्निशमन, एनसीसी कैडेट्स, स्वास्थ्य विभाग, पुलिस विभाग की टीमें मौके पर मौजूद रहेंगी। एडीएम ने अपील की है कि सभी नागरिक संयम बनाकर रखें क्याेंकि यह सिर्फ मॉकड्रिल है।