फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: मोबाइल चोरी का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

Wed, 18 Mar 2026 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
फोटो 36सिधौली इलाके में मोबाइल चोरी का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार। स्रोत: पुलिस मीडिया स
विज्ञापन
सीतापुर। रामपुरकलां और एसओजी पुलिस टीम ने बुधवार को चोरी के आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी है। इलाज के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

सीओ सिधौली कपूर कुमार ने बताया कि पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि इलाके के ककरहिया संकरपुर गांव का निवासी कौशलेंद्र किसी अन्य घटना को अंजाम देने की फिराक में है। यदि घेराबंदी की जाए तो उसको पकड़ा जा सकता है। इस सूचना पर रामपुरकलां थानाध्यक्ष लल्ला गोस्वामी व एसओजी प्रभारी सत्येंद्र विक्रम की संयुक्त टीम ने कौशलेंद्र को जोधपुर पुलिया के पास रोकने का प्रयास किया। इस पर बाइक सवार आरोपी पुलिस टीम पर फायर करते हुए भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस टीम ने आत्मरक्षार्थ व गिरफ्तारी के उद्देश्य से गोली चलाई, जोकि कौशलेंद्र के दाहिने पैर में लगी। गोली लगने के बाद आरोपी गिर गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से दो चोरी के फोन, एक बाइक, बैग, तमंचा व कारतूस बरामद हुआ। उसे इलाज के लिए भेज दिया गया है। बताया कि आरोपी के खिलाफ रामपुरकलां थानों में चोरी की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें