फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपभोक्ताओं ने घेरा बीएसएनएल दफ्तर

Wed, 26 Aug 2015 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिधौली (सीतापुर)। बीएसएनएल के दर्जनों उपभोक्ताओं ने नेटवर्क समस्या को लेकर बुधवार को बीएसएनएल कार्यालय पर प्रदर्शन किया और कार्यालय का घेराव किया। पिछले एक माह से नेटवर्क बाधित होने से सभी परेशान थे।
विज्ञापन



बुधवार को बीएसएनएल उपभोक्ताओं का गुस्सा आखिरकार फूट पड़ा। दर्जनों उपभोक्ताओं ने नगर के बीएसएनएल कार्यालय पहुंचकर एसडीओ का घेराव किया और नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने एसडीओ को समस्या से अवगत कराया। उपभोक्ताओं ने कहा कि नेटवर्क फेल होने से सभी भी कार्य बाधित है।

 खास तौर पर छात्रवृत्ति फार्म भरने वाले छात्र एवं छात्राओं को दिक्कतें उठानी पड़ रही है। जिसके लिए अंतिम तिथि 31 अगस्त घोषित है। ऐसे में उपभोक्ताओं के साथ साथ छात्र-छात्राओं के लिए भी नेटवर्क समस्या एक सबब बनी हुई है। इस दौरान सत्येंद्र कुमार श्रीवास्तव, नवदीप मिश्रा, सचिन गुप्ता, अन्नू, रहमान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें