सीएम से मुलाकात करते सिधौली विधायक।
कुंवरगड्डी। सिधौली विधायक मनीष रावत ने बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सपरिवार मुलाकात की। इस दौरान विधानसभा क्षेत्र में आवास विकास योजना लागू करने की मांग की। वहीं, नैमिष जाने वाले मार्ग के चौड़ीकरण, सरायन नदी पर लक्षिमनपुर में एक पुल, मुहार पुरवा पर एक पुल और गोमती नदी पर छुला शिवपुरी पर पक्का पुल बनाने की मांग की।
विधायक ने बताया कि सीएम से वीरांगना ऊदा देवी की प्रतिमा लगाने व सीतापुर स्थित छीता पासी के किले का सौंदर्यीकरण कराकर पर्यटकों के लिए घूमने योग्य बनाने पर चर्चा की। बख्शी का तालाब में बंद पड़ी आवासीय योजना शुरू करने, गोमती नदी के घैलापुल के पास बने आवासीय फ्लैटों को गरीबों को आवंटित करने की भी मांग की। विधायक मनीष रावत ने कहा कि सिधौली मेरी कर्म भूमि है। इसे लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मांग पत्र सौंपे हैं। उन्होंने विकास कार्य कराने का आश्वासन दिया है।