फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: विधायक ने अटरिया व कमलापुर को नगर पंचायत बनाने की मांग की

Wed, 18 Feb 2026 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिधौली। विधायक मनीष रावत ने सदन में अटरिया व कमलापुर को नगर पंचायत बनाने का मुद्दा उठाया। विधानसभा सत्र के दौरान विधायक मनीष रावत ने कहा कि उनके क्षेत्र में नेशनल हाईवे स्थित अटरिया व कमलापुर कस्बा पड़ता है। यहां आबादी अधिक होने के चलते दोनों कस्बों को विकास की नई गति देने के लिए नगर पंचायत बनाया जाना आवश्यक है। विधायक ने सदन में यह भी कहा कि सिधौली बड़ा कस्बा है, यहां मंडी बनाई जाए।
विज्ञापन

विधायक ने बताया कि ग्रामीण इलाकों के बच्चों को पॉलिटेक्निक शिक्षा के लिए राजधानी जाना पड़ता है, इसे देखते हुए सिधौली में पॉलिटेक्निक व इंटर कॉलेज तथा न्योराजपुर में डिग्री कॉलेज खैरनदेशनगर बलोइया में आश्रम बनाने की मांग भी की।
बिजली समस्या को दूर करने के लिए अटरिया के सरौरा, मास्टर बाग, गोपालपुर, भंडिया, रामपुर कला में विद्युत उपकेंद्र बनाने की मांग की। उन्होंने यह भी कहा कि सिधौली में जाम की समस्या अधिक रहती है, लोगों को नैमिष जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है जिसके चलते महमूदाबाद चौराहे से पहले नैमिष के लिए नया बाईपास बनाया जाए। उधर, महमूदाबाद रोड, बिसवां रोड पर कई बड़ी फैक्ट्रियां हैं जिससे भारी वाहनों का आवागमन रहता है यहां भी बाईपास बनाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें