फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: प्रधान के अधिकारों का दुरुपयोग, लाखों का भुगतान

Fri, 03 Apr 2026 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। कसमंडा ब्लॉक की ग्राम पंचायत सरैंया में प्रधान के वित्तीय व प्रशासनिक अधिकारों का दुरुपयोग कर भुगतान में लाखों रुपये की गड़बड़ी करने का मामला उजागर हुआ है। जांच में प्रधान के पदीय दायित्वों का निर्वाहन बाहरी व्यक्ति करता मिला है।
विज्ञापन


भुगतान भी उसी व्यक्ति की सांठगांठ से कराए जाते मिले। कसमंडा के एडीओ पंचायत की जांच में हुए खुलासे के बाद सरैंया प्रधान का डोंगल निष्क्रिय करने के निर्देश दिया गया। इसकी जानकारी पर प्रधान के पदीय दायित्वों का दुरुपयोग करने वाले शख्स ने फोन पर धमकी भी दी। एडीओ पंचायत ने पूरे मामले में कार्रवाई के लिए अपनी जांच रिपोर्ट डीपीआरओ को भेजी है।

कसमंडा के एडीओ पंचायत संजय कुमार सिंह ने बताया कि उन्हें प्रधान का कार्य अन्य व्यक्ति द्वारा किए जाने की शिकायत मिली थी। जांच में पाया गया कि ई-ग्राम स्वराज की वेबसाइट पर फीड नंबर 7379575757 दीपक शुक्ल का है। इसी नंबर पर ओटीपी लेकर सभी भुगतान कराए जा रहे हैं। भुगतान दीपक के भाई कुलदीप के नाम किए गए हैं। ई-ग्राम स्वराज एप की वेबसाइट पर बिल वाउचर की जगह सादे कागज अपलोड किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


उजागर हुआ कि पंचायत सचिव मोहम्मद आकिब जमाल से सांठगांठ कर सरकारी धनराशि का दुरुपयोग किया गया है। सचिव ने अपनी तैनाती से लेकर अभी तक करीब 25 बार में आठ लाख रुपये का भुगतान कराया है।

एडीओ ने वित्तीय अनियमितता पाए जाने पर एक अप्रैल को सरैंया प्रधान का डोंगल निलंबित करने के निर्देश कंप्यूटर ऑपरेटर को दिए। एडीओ का आरोप है कि इसकी सूचना मिलते ही दीपक ने फोन कर अपने को जिला पंचायत सदस्य बताते हुए धमकी भी दी। पूरे प्रकरण की रिपोर्ट डीपीआरओ समेत उच्चाधिकारियों को भेजी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें