फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: लापता किशोरी का शव तालाब में उतराता मिला

Thu, 24 Sep 2026 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
इमलिया सुल्तानपुर। तीन दिन से लापता बेहड़ामाफी गांव निवासी श्रद्धा (15) का शव बुधवार सुबह गांव के पास स्थित तालाब में उतराता मिला। लापता होने पर परिजनों ने युवक पर किशोरी को भगा ले जाने का आरोप लगाकर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। परिजनों के अनुसार तीन दिन पहले किशोरी सोमवार सुबह के समय अचानक गायब हुई थी।
विज्ञापन

कहीं पता न चलने पर अगले दिन परिजनों ने सुजावलपुर निवासी एक युवक पर किशोरी को अपने साथ ले जाने का आरोप लगाया था। पुलिस सोमवार को ही प्राथमिकी दर्ज कर किशोरी का पता लगाने में जुटी थी। बुधवार को ग्रामीणों ने शव को देखा तो परिजनों और पुलिस को जानकारी दी गई। सीओ नागेंद्र चौबे ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
पानी भरे खड्ड में मिला युवक का शव : लहरपुर। कस्बे में बिसवां मार्ग पर स्थित एक पेट्रोल पंप के पीछे पानी भरे खड्ड में एक अज्ञात युवक का शव उतराता मिला। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकलवाया। सीओ लहरपुर अभिषेक ने बताया कि मौके पर कोतवाली की पुलिस टीम भेजी गई थी। शव तीन-चार दिन पुराना है। इसलिए उसकी पहचान नहीं हो पाई है। आसपास के थानों को भी इसकी जानकारी देकर मृतक की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें