फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: लापता युवती का खेत में मिला शव, हत्या की आशंका

Sun, 22 Jun 2025 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर मथुरा। लापता युवती का शव शनिवार सुबह गांव में ही खेत में पड़ा मिला। परिजन शुक्रवार शाम से उसे खोज रहे थे। ग्रामीणों ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने अनुसार गाल व होंठों पर किसी इंसान के दांत के निशान हैं। शरीर पर किसी धारदार हथियार से चोट नहीं मिली है। इसलिए पुलिस प्रथमदृष्टया गला दबाकर हत्या की संभावना जता रही है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन


रामपुर मथुरा के एक गांव निवासी 22 वर्षीय युवती शुक्रवार शाम करीब सात बजे घर से नित्यक्रिया के लिए गई थी। देर रात नौ बजे तक जब वह घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने तलाश शुरू की, लेकिन कुछ पता नहीं चला।
शनिवार सुबह गांव के ही पप्पू गौतम के मक्के के खेत में लोगों ने युवती का शव पड़े देखा। खेत युवती के घर से महज 100 मीटर की परिधि में है। सूचना मिलते ही सीओ महमूदाबाद वेद प्रकाश श्रीवास्तव और थानाध्यक्ष कृष्ण नंदन तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मौके पर फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन


हर पहलू पर कर रहे जांच
शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हर संभावित दिशा में छानबीन की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। ग्रामीणों व परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। हर पहलू पर जांच की जाएगी।
वेद प्रकाश श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी, महमूदाबाद
प्रथम दृष्टया युवती के साथ अप्रिय घटना होना प्रतीत हो रहा है। गहनता से जांच की जा रही है। ग्रामीणों से सघन पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से काफी हद तक मदद मिलेगी। रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।
आलोक सिंह, एएसपी, उत्तरी

कई एंगल पर छानबीन शुरू
युवती नौ-भाई बहन हैं। सूत्रों के अनुसार जब वह कभी नित्यक्रिया के लिए जाती तो किसी एक भाई या बहन को साथ ले जाती थी। चूंकि गांव के आसपास अक्सर जंगली जानवरों की चहलकदमी रहती है, इसलिए शुक्रवार को अकेले नित्यक्रिया के लिए जाना पुलिस को खटक रहा है। सूत्रों ने यह भी बताया कि युवती के कपड़े अस्त-व्यस्त नहीं मिले हैं। उसके गाल व होंठों पर किसी इंसान के दांत से काटने के निशान हैं। ऐसा लगता है कि गुस्से में दांत से काटा गया है। परिजनों के अनुसार युवती मोबाइल भी नहीं रखती थी। घर से महज 150 मीटर दूर शव मिलने व परिजनों को पता न चलना भी जांच का ही बिंदु है।



परिवार के सदस्य करते हैं मजदूरी

युवती के परिवार में नाममात्र खेती ही है। उसके पिता व परिवार के अन्य सदस्य मजदूरी करके ही परिवार का भरण-पोषण करते हैं। घर पर छप्पर पड़ा हुआ है। युवती अपने भाई-बहनों में आठवें नंबर पर थी। छोटी होने के कारण सभी की वह दुलारी थी। युवती की अचानक मौत से परिजन बेहाल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें