फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: लापता बालक का पानी में उतराता मिला शव

Sun, 03 May 2026 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिधौली। मोहल्ला संतनगर पश्चिमी में तीन दिनों से लापता एक 11 वर्षीय बालक का शव शनिवार को बारिश के पानी में उतराता मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन




मोहल्ले में गांधी डिग्री काॅलेज के पिछे मार्ग के किनारे घुमंतू जाति के अनिल झोपड़ी डाल कर रह रहे हैं। अनिल ने बताया कि उनका पुत्र रोहित (11) तीन दिनों से लापता था। सभी रोहित को खोज रहे थे। शनिवार शाम करीब पांच बजे एक शख्स ने मैदान में भरे बारिश के पानी में रोहित का शव उतराता देखा।

अनिल ने बताया कि चार बच्चों में विपिन तीसरे नंबर पर था। उन्होंने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। इंस्पेक्टर विजयेन्द्र सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्रथम दृष्टया बच्चे की डूबने से मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें