फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: लापता बालक खेत के गड्ढे में पड़ा मिला

Wed, 26 Mar 2025 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। महमूदाबाद के बहरवा निवासी मासूम सोमवार को अचानक लापता हो गया। सोमवार देर रात वह केले के खेत में गड्ढे के अंदर पड़ा मिला। पुलिस घटनाक्रम की जांच कर रही है।
विज्ञापन

गांव निवासी उत्कर्ष (5) सोमवार देर शाम संदिग्ध हालात में लापता हो गया था। पिता शिवराज उर्फ सूरज ने बताया कि काफी तलाश के बाद पुलिस को सूचना दी गई थी। सोमवार रात करीब ढाई बजे उत्कर्ष ग्राम दरियापुर स्थित खेत में बने गड्ढे में बेटा पड़ा मिला। बताया कि उत्कर्ष महमूदाबाद के निजी विद्यालय में कक्षा नर्सरी में पढ़ता है। जिस युवक के खेत से उत्कर्ष मिला है, उस खेत के मालिक का पुत्र भी बेटे के साथ पढ़ता है।
दोनों एक ही वैन से पढ़ने जाते हैं। आरोप है कि बच्चों में आपस में कुछ कहासुनी हुई थी। पीड़ित पिता ने इसकी शिकायत विद्यालय में की थी। उनको आशंका है कि रंजिश के चलते घटना को अंजाम दिया गया है। बताया कि गड्ढे में गिरने से उसे हल्की चोटें भी आईं हैं। इंस्पेक्टर अनिल सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें