मिश्रिख (सीतापुर)। मिश्रिख कस्बे में नवनिर्मित विद्युत उपकेंद्र का बुधवार को लोकार्पण हुआ। इस उपकेंद्र से अब कस्बावासियों को बेहतर विद्युत आपूर्ति मिलेगी। मिश्रिख कस्बे में बने 10 एमवी क्षमता के उपकेंद्र का मंगलवार को विधायक रामकृष्ण भार्गव ने लोकार्पण किया।
इस उपकेंद्र के चालू होने से अब कस्बा व ग्रामीण इलाकों को अलग-अलग तरीके से बिजली मिलेगी। इससे एक ही उपकेंद्र पर लोड कम हो जाएगा। लो वोल्टेज व ट्रिपिंग की समस्या से भी निजात मिलेगी। इस अवसर पर एसडीओ ज्ञानेश कुमार, मुकेश कुमार, सुरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।