फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: भाजपा से अनुसूचित जाति के वोटर जोड़ेंगे मिश्रिख सांसद

Thu, 25 Jun 2026 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
सांसद अशोक रावत
विज्ञापन
सीतापुर। भारतीय जनता पार्टी ने बृहस्पतिवार को प्रदेश पदाधिकारियों की सूची जारी की है। मिश्रिख सांसद अशोक रावत को अनुसूचित मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। अब अशोक रावत प्रदेश में अनुसूचित जाति के मतदाताओं को साधने में अहम भूमिका निभाएंगे। अशोक रावत ने कहा कि पार्टी ने उन्हें बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। वह अधिक तन्मयता से शासकीय योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन

प्रदेश में अनुसूचित जाति के मतदाताओं को लुभाने के लिए राजनीतिक दलों में सीधा मुकाबला है। हाल ही में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के अध्यक्ष व नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के साथ ही सपा, कांग्रेस व बसपा ने दलित वोटरों को साधने के लिहाज से सीतापुर में रैलियां व कार्यक्रम किए हैं। भाजपा ने मिश्रिख संसदीय क्षेत्र के सांसद अशोक रावत को अनुसूचित जाति के मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाकर बड़ा संदेश दिया है। भाजपा ने संगठन में बदलाव करते हुए जातीय समीकरण साधने की कोशिश की है।
मिश्रिख सांसद अशोक रावत अनुसूचित जाति बहुल क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। उनके संसदीय क्षेत्र में सीतापुर की मिश्रिख विधानसभा के साथ हरदोई की बालामऊ, मल्लावां व संडीला और कानपुर की बिल्हौर विधानसभा आती है। अनुसूचित जाति के मतदाताओं में उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है। उन्हें महत्वपूर्ण पद देकर पार्टी ने अनुसूचित जाति के वोटरों को साधने का प्रयास किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें