फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: तमंचे के बल पर बदमाशों ने 30 हजार रुपये लूटे

Fri, 20 Dec 2024 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। तमंचे के बल पर बदमाशों ने संदना निवासी एक युवक से 30 हजार रुपये लूट लिए। शिकायत पर पुलिस जांच कर रही है। मजलिसपुर गांव निवासी अखिलेश सिंह के मुताबिक वह शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे 30 हजार रुपये लेकर घर से पटियाला पाइप हाउस के लिए जा रहा था।
विज्ञापन

तभी रास्ते में बिना नंबर की बाइक से आए दो बदमाशों ने तमंचा दिखाकर जेब में रखे रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने पुलिस को मामले की तहरीर दी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की है। सीओ मिश्रिख दीपक कुमार ने बताया कि पता चला कि पीड़ित उधार लिए रुपये लौटाने जा रहा था। कई लोगों से बातचीत की जा रही है। सीसीटीवी भी खंगाले जा रहे हैं। मामला संदिग्ध लग रहा है। अगर सही है तो जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें