फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक मित्र से लूट में नाबालिग था शामिल, साथी संग गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। संदना इलाके में चार दिन पूर्व बैंक से पैसा निकालकर बाइक से जा रहे बैंक मित्र से हुई लूट की वारदात का शुक्रवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया है। घटना में नाबालिग भी शामिल था। पुलिस ने नाबालिग समेत उसके एक साथी को गिरफ्तार कर लूटी गई रकम बरामद कर ली है, जबकि फरार तीसरे बदमाश की तलाश में पुलिस टीमें लगी हुई हैं।
विज्ञापन

संदना इलाके के धर्मापुर निवासी बैंक मित्र सुरेंद्र कुमार सोमवार को इंडियन बैंक रालामऊ शाखा से एक लाख 67 हजार रुपये निकालकर बाइक से अपने घर जा रहा था। रास्ते में संदना इलाके में नरोजी मोड़ के पास पास बाइक सवार बदमाश रुपयों से भरा बैग, बाइक की चाबी, मोबाइल लूटकर मौके से फरार हो गए थे। लूट की सूचना पाकर आईजी रेंज लक्ष्मी सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की थी। आईजी ने जल्द घटना के खुलासे के आदेश दिए थे। एसपी आरपी सिंह ने एएसपी साउथ के नेतृत्व में पुलिस की चार टीमें खुलासे के लिए लगाई थीं।
एएसपी साउथ एनपी सिंह ने शुक्रवार को बताया कि खुलासे में लगी टीमों ने सीसीटीवी फुटेज और न्य साक्ष्यों के आधार पर रामगढ़ मोड़ के पास से वारदात में शामिल संदना के पवन, एक नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। उसके कब्जे से लूट की गई रकम में से 1 लाख 11,400 रुपये बरामद हुए हैं। इसके अलावा वादी की बैंक पासबुक, उसकी पत्नी का आधार कार्ड, घटना में इस्तेमाल बाइक, असलहा-कारतूस बरामद हुई है। एएसपी ने बताया कि बदमाशों ने रैकी करने के बाद लूटने का जुर्म कुबूला है। घटना में संदना के नरवीरपुर निवासी मनीष भी शामिल था। बताया कि लूटे गए रुपये आपस मे बांट लिए थे। मोबाइल को तोड़कर फेंक दिया था।
विज्ञापन

वारदात के दौरान बाइक की नंबर प्लेट बदल ली थी, बाद में दूसरी लगा ली थी। एएसपी ने बताया कि वारदात के जल्द खुलासे को लेकर आईजी रेंज ने पुलिस टीम को 25 हजार का इनाम दिया है। फरार बदमाश मनीष की तलाश में पुलिस की टीमें लगी हुई हैं। इस खुलासे में एसओ संजीव कुमार, एसआई देवेन्द्र कुमार सिंह, शिव सिंह यादव, विनीत सिंह, सोहन सिंह, संतकुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें