खैराबाद (सीतापुर)। एक जिला एक उत्पाद के अंतर्गत दो दिवसीय उद्यम समागम एवं उत्पाद प्रदर्शनी का शुभारंभ बुधवार को सुबह 11 बजे प्रभारी मंत्री स्वाति सिंह करेंगी। आईटीआई परिसर में लगाई जाने वाली प्रदर्शनी में 100 स्टाल लगाए जाएंगे। इसमें 50 उद्यमी व 600 कारीगर प्रतिभाग करेंगे। प्रदर्शनी का लाइव प्रसारण किया जाएगा।
मंगलवार को उपायुक्त उद्योग ने प्रदर्शनी की तैयारियों का जायजा लिया। उपायुक्त उद्योग आशीष गुप्ता ने बताया कि प्रदर्शनी में एक ही मंच से सभी लाभकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। उद्यमियों को सम्मानित किया जाएगा।