फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर कटी तेंदुआ माइनर, 50 बीघा फसल डूबी

विज्ञापन
विज्ञापन
लहरपुर (सीतापुर)। तेंदुआ माइनर नहर बुधवार को एक बार फिर ग्राम दर्जिनपुरवा पुल के पास कट गई। इससे 50 बीघा मेंथा व धान की फसल डूब गई। आम की बाग में भी पानी भर गया, इससे किसानों को नुकसान उठाना पड़ा।
विज्ञापन

क्षेत्र की तेंदुआ माइनर लगातार कटान कर रही है। नहर कटने से किसानों की फसलें जलमग्न होकर नष्ट हो रही है। ग्राम मूड़ीखेडा निवासी लल्लन खान की बाग में पुराने स्थान पर दो बार पहले भी नहर कट चुकी है।
उसी जगह तीसरी बार बुधवार को भी नहर कट गई। इससे किसान रामसुमेर, मिश्रीलाल, महादेव, राम हेत, नफीस, भल्लर, नसीम, सुरेश, श्यामलाल, आमीन, यासीन, इस्हाक आदि की धान एवं मेंथा लगी फसल पानी में डूब गई। नहर का पानी खेतों से होते हुए आगे ड्रेन में गिर रहा है।
विज्ञापन

नहर के दरजिन पुरवा के पास कटने से आगे के ग्रामों में पानी नहीं जा पा रहा है। इससे किसान धान की रोपाई नहीं कर पा रहे हैं। क्षेत्र के तलहा शरीफपुर, पट्टी सरैंया, उदय भानपुर, रसूलपुर, समैसा, मीनापुर, रामा लखना, महमूदपुर, जवाहैरापुर, ठेकेदार पुरवा, ईटारी आदि गांवों में तेंदुआ नहर का पानी नहीं पहुंच रहा है।
किसानों का आरोप है कि नहर की मरम्मत सही ढंग से न कर केवल लीपापोती कर दी जाती है, इसी कारण नहर बार-बार उसी जगह कट जाती है। अवर अभियंता मयंक त्रिपाठी ने बताया कि सूचना मिली है। जल्द ही नहर पटरी दुरुस्त करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें