फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: धारदार हथियार से अधेड़ की हत्या... बाग में पड़ा मिला शव, पुलिस कर रही जांच

Sun, 22 Jun 2025 11:20 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर

सार

सीतापुर में धारदार हथियार से अधेड़ की हत्या करने का मामला सामने आया है। गांव के बाहर बाग में उसका शव पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी देते एएसपी दक्षिणी दुर्गेश सिंह - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के सीतापुर में धारदार हथियार से अधेड़ की हत्या कर दी गई। रविवार की सुबह शव गांव के बाहर एक बाग में पड़ा मिला। खबर फैली तो मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करके जानकारी जुटाई। आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन


घटना अटरिया इलाके के जजौर गांव की है। गांव निवासी यमित दीक्षित के फार्म में एक शव पड़ा मिला। लोगों ने देखा तो गांव में जानकारी दी। शव की पहचान टिकौली गांव निवासी ईश्वरदीन (50) के रूप में हुई। खबर मिली को घरवाले भी रोते बिलखते पहुंच गए।  

एएसपी दक्षिणी दुर्गेश सिंह ने बताया कि शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जा रही है। परिजनों ने कुछ लोगों पर शक जताया है। उनको हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें