फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: संदिग्ध हालात में अधेड़ की मौत

Sun, 23 Mar 2025 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। रेउसा में रविवार को एक अधेड़ की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों ने गांव के ही एक युवक पर मृतक को बदनाम कर धमकाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सिकोहरकलां निवासी आदेश कुमार ने बताया कि उनके चाचा अरुण कुमार तिवारी (50) एक हफ्ते से फाइलेरिया के बुखार से ग्रस्त चल रहे थे। उनका इलाज चल रहा था। आरोप है कि गांव के ही एक युवक के यहां कुछ दिन पहले चोरी हुई थी। जिनके घर चोरी हुई थी, उनके पुत्र ने अरुण को कई जगह चोरी का इल्जाम लगाकर बदनाम कर दिया। उन्होंने पुलिस को भी इस बात की जानकारी दे दी थी।
आरोप है शनिवार को युवक घर में आया और उनके चाचा को डराया धमकाया। डर के कारण रविवार को अरुण तिवारी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पीड़ित ने पुलिस को मामले की जानकारी दी है। थानाध्यक्ष हनुमंत लाल तिवारी ने बताया कि चोरी के मामले में कई लोगों से पूछताछ हुई थी। परिजनों ने गांव निवासी युवक के खिलाफ तहरीर दी है, उसके आधार पर कार्रवाई की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें