फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: अधेड़ ने प्राइवेट पार्ट काट शिवलिंग पर चढ़ाया, मंदिर में देखने वालों की लगी भीड़; हर-हर शंभू जपने लगे लोग

Sat, 25 Jan 2025 11:26 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर

सार

सीतापुर में अधेड़ ने प्राइवेट पार्ट काटकर शिवलिंग पर चढ़ा दिया। मंदिर में देखने वालों की भीड़ लग गई। लोग भय से हर-हर शंभू जपने लगे। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के सीतापुर से शिव भक्ति की एक अचंभित करने वाली घटना सामने आई है। यहां शनिवार को अधेड़ युवक ने अपना नाजुक अंग काटकर शिवलिंग पर चढ़ा दिया। घटना के बाद मंदिर में लोगों की भीड़ लग गई। घरवालों ने देखा तो उसे आनन फानन अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां से उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।    

विज्ञापन


मामला महमूदाबाद कोतवाली क्षेत्र के बहरौली गांव का है। गांव निवासी बिहारीलाल (50) सुबह गांव स्थित शिव मंदिर पहुंचा। वहां उसे अपने नाजुक अंग को काटकर शिवलिंग पर चढ़ा दिया। घटना की जानकारी होते ही ग्रामीणों की भीड़ लग गई। एक तरफ जहां लोग इस घटना से सहमे थे, वहीं वह शिव-शिव और ओम नम: शिवाय, हर-हर शंभू जपते रहे। 

घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी

परिजन उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, महमूदाबाद पहुंचे। यहां हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों न उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जहं उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें