सिधौली (सीतापुर)। कोतवाली इलाके में बीती शाम लघुशंका करने गए अधेड़ की तालाब में डूबकर मौत हो गई। महमूदाबाद इलाके के टेरा बसंतपुर निवासी भगौती प्रसाद (55) शुक्रवार को सिधौली कोतवाली इलाके के मदारीपुर गांव में आया था, जहां पर गांव के किनारे तालाब के निकट गया था। लघुशंका करते समय वृद्ध का पैर फिसल गया और तालाब में गिर गया।
काफी देर तक अधेड़ के घर नहीं पहुंचने पर लोगों ने तलाश शुरू की। शनिवार सुबह पुलिस ने अधेड़ की तलाश के लिए तालाब में गोताखोरों को उतारा। गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला जा सका। कोतवाल आलोक मणि त्रिपाठी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।