फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल पर आएगा कोरोना वैक्सीन लगाने का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। जिले के लिए अच्छी खबर है। कोरोना वैक्सीन भले ही अभी जिले को नहीं मिली है, लेकिन राहत वाली बात है कि सबसे पहले मेडिकल-पैरामेडिकल स्टॉप को टीका लगाने के लिए तैयारी और तेज हो गई है। स्वास्थ्य विभाग केंद्र सरकार के पोर्टल पर कर्मचारियों का बायोडाटा अपलोड करने में जुट गया है।
विज्ञापन

कोरोना वैक्सीन बनाने में कई कंपनियां जुटी हुई हैं। स्वास्थ्य विभाग के जानकार बताते हैं कि इसका ट्रॉयल फेज-3 में चल रहा है। इससे लोगों को उम्मीद जगी है कि जल्द ही कोरोना वैक्सीन आ सकती है। इसी को लेकर जिले में तैयारियां भी तेज होती दिख रही हैं। ये पहले से ही साफ हो चुका है कि शुरुआती दौर में कोरोना टीका मेडिकल और पैरामेडिकल स्टॉप को ही लगेगा। इसी वजह से जिले के स्वास्थ्य विभाग ने सरकारी और प्राइवेट सभी स्टाफ का डाटा तैयार करने के बाद महानिदेशक स्वास्थ्य परिवार कल्याण को भेज दिया है।
इसके बाद हाल ही में जारी हुए आदेश के बाद अब केंद्र सरकार के पोर्टल पर जिले का स्वास्थ्य विभाग एक-एक कर्मचारी की डिटेल को अपलोड करने में जुट गया है। हालांकि, इस काम में समय लग रहा है, लेकिन जिम्मेदार जल्द से जल्द पोर्टल पर पूरी जानकारी अपलोड कर लेने की बात कह रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के जानकारों की माने तो पोर्टल पर जानकारी अपलोड करने के पीछे सरकार की सरकार की मंशा साफ है।
विज्ञापन

विभागीय अफसर बताते हैं कि जिले को वैक्सीन मिलने के बाद जिसे टीका लगना होगा और जिसकी जानकारी पोर्टल पर होगी, उसके मोबाइल नंबर पर वैक्सीन लगने के एक दिन पहले ही मैसेज पहुंच जाएगा। मैसेज में पूरी जानकारी दी जाएगी कि उसे कोरोना की वैैक्सीन लगवाने के लिए किस स्थान पर, कितने बजे पहुंचना है, इससे आसानी रहेगी।
केंद्र सरकार के पोर्टल पर कोरोना वैकसीन लगाने के लिए लाभार्थी (जिसे कोरोना वैैक्सीन लगेगी) का नाम, पता, मोबाइल नंबर, पिन कोड नंबर, आधार नंबर फीड किया जा रहा है। विभागीय अफसर बताते हैं कि कोरोना वैक्सीन लगाने में मेडिकल-पैरामेडिकल स्टॉप के अलावा बाल विकास परियोजना विभाग को भी शामिल कर लिया गया है। स्वास्थ्य कर्मियों के साथ ही इस विभाग के लोगों को भी कोरोना का टीका लगेगा। इसके अलावा आयुर्वेदिक, एलोपैथिक, होम्योपैथिक के डॉक्टरों, कर्मियों को भी पहले कोरोना का टीका लगाया जाएगा।
जिला अस्पताल में रखी जाएगी वैक्सीन
जिले को कोरोना वैक्सीन मिलने के बाद उसे रखने के लिए भी स्वास्थ्य विभाग ने व्यवस्था कर ली है। इसके लिए जिला अस्पताल के कोल्ड चेन को चुना गया है, जहां पर तीन आईएलआर आ गए हैं, जो 225 के बताए जा रहे हैं। आईएलआर को इंस्टॉल करने के लिए कंपनी के इंजीनियर की मदद लेनी पड़ेगी। विभागीय अफसरों का कहना है कि इंजीनियर आकर इंस्टॉल करेगा। इसके बाद ही आगे का काम शुरू होगा।
कोरोना वैक्सीन मिलने के बाद सबसे पहले मेडिकल और मेडिकल स्टॉप को लगाई जाएगी। अब इसमें बाल विकास विभाग को भी शामिल किया गया है। सभी का डाटा केंद्र सरकार के पोर्टल पर अपलोड किया जा रहा है। तैयारी और तेज हो गई है। जिस कंपनी की डोज पहले लगेगी, उसी की दूसरी डोज 21 से 28 दिन में फिर लगाई जाएगी। वैक्सीन लगवाने के लिए आने वालों को पहले वेटिंग रूम में बिठाया जाएगा, फिर इंजेक्शन लगाया जाएगा। इसके बाद आधा घंटा बिठाकर देखा जाएगा कि कोई साइड इफेक्ट तो नहीं है। इसके लिए तीन कमरे बनाने के आदेश जारी हुए हैं।
विज्ञापन

- डॉ. पीके सिंह, एसीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें