फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: पारा 4 डिग्री, शीतलहर ने छुड़ाई कंपकंपी

Sun, 21 Jan 2024 08:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर दिखने लगा है। बर्फीली हवाओं ने ऐसा सितम ढाया कि लोगों की कंपकंपी छूट गई। दिनभर सूरज न निकलने से लोगों ठिठुरते रहे। सुबह दृश्यता कम होने से सड़कों पर वाहन चालक हेडलाइट जलाकर चलते नजर आए। दिन का न्यूनतम पारा लुढ़ककर 4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। अभी सर्दी से राहत मिलने की संभावना नजर नहीं आ रही है।
विज्ञापन

पहाड़ों पर होने वाली बर्फबारी का जिले में व्यापक असर बना हुआ है। कड़ाके की ठंड लगातार बढ़ती जा रही है। रविवार सुबह लोगों ने बिस्तर छोड़ा तो कोहरे के अलावा नश्तर की तरफ चुभने का अहसास कराती शीतलहर से उनका सामना हुआ। एक तरफ कोहरा सड़क पर चलने वाले वाहनों के लिए स्पीड ब्रेकर साबित हुआ तो दूसरी ओर बर्फीली हवा और पाले से जिंदगी की रफ्तार मानों थम सी गई।
ठंड का सितम देख लोग सुबह देर तक घरों में कैद रहने को मजबूर हुए। ठंड से राहत पाने को लोग अलाव व हीटर का सहारा लेते नजर आए। दिन में 9 किमी. प्रति घंटे की स्पीड से चलने वाली बर्फीली हवा हड्डियां तक कंपाती रहीं। शाम गहराते ही ठंड फिर कहर बरपाने लगी। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 17 डिग्री और न्यूनतम 4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। ठंड से राहत के आसार फिलहाल नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें