फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस की ठोकर से नहर में गिरा व्यापारी, मौत

Fri, 13 Jan 2017 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
bus - फोटो : bus
विज्ञापन
सिधौली कोतवाली इलाके में बिसवां मार्ग पर शुक्रवार सुबह एक तेज रफ्तार परिवहन निगम की बस ने दूधिया की साइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दूधिया साइकिल से उछलकर शारदा नहर में जा गिरा। हादसे में उसकी मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक मय बस के भाग निकला।
विज्ञापन


आसपास के लोग नहर में उतरे लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। डूबने से उसकी मौत हो चुकी थी। लोगों ने दूधिया की लाश नहर से निकाल कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस का कहना है कि बस व चालक का पता लगा कर केस दर्ज किया जाएगा।

कमलापुर के जसवंतपुर मजरा कान्हमऊ निवासी सरोज कुमार (25) पुत्र रामदयाल दूध का कारोबार करता था। वह अपने घर से साइकिल से दूध लेकर शुक्रवार सुबह सिधौली जा रहा था। तभी सिधौली-बिसवां मार्ग पर शारदा नहर पर हुसैनगंज पुल के करीब पीछे से एक तेज रफ्तार परिवहन निगम की अनुबंधित बस ने साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन


बताते हैं कि बस की टक्कर इतनी तेज थी, कि सरोज कुमार उछलकर पुल के नीचे नहर में जा गिरा। हादसा होते ही चालक मय बस के भाग निकला। आसपास मौजूद लोग उसे बचाने नहर में उतर गए लेकिन तब तक डूबने से उसकी मौत हो चुकी थी।

खबर पाकर पुलिस व मृतक के परिवारीजन मौके पर पहुंचे। कोतवाल सुरेश ओमहरे का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। बस व चालक का पता लगाया जा रहा है। मामले में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें