फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की बैठक

Sat, 04 Jul 2026 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
लहरपुर। विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत कृषि विभाग की ओर से शुक्रवार को विकासखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत अकैचनपुर फरीदपुर में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की बैठक आयोजित की गई।
विज्ञापन

बैठक में सहायक विकास अधिकारी कृषि रक्षा पंकज पटेल ने बताया कि गंभीर बीमारियां मुख्य रूप से चूहों और अन्य संक्रमित जीवों के संपर्क से फैलती हैं। खेतों, खलिहानों और घरों के आसपास चूहों की अधिकता होने पर इन रोगों का खतरा अधिक बढ़ जाता है। सहायक विकास अधिकारी कृषि राज कुमार वर्मा ने बताया कि चूहा नियंत्रण और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देकर इन खतरनाक बीमारियों से काफी हद तक बचा जा सकता है। बैठक में खंड तकनीकी प्रबंधक आशीष मिश्रा, हसीब खान, राम सजीवन, जाकिर अली, अनीस खां, सतीश कुमार, मनीष कुमार सहित प्रधान व क्षेत्रीय किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें