फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: 20 मई को खुली रहेंगी दवा की दुकानें

Tue, 19 May 2026 01:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
जानकारी देते सीतापुर केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के पदा​धिकारी। संवाद
विज्ञापन
सीतापुर। सीतापुर केमिस्ट एंंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने दवा व्यवसाय से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार का ध्यान आकर्षित करते हुए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। सोमवार को बृज किशोर मिंटादेवी में घोषणा की है कि 20 मई को प्रस्तावित हड़ताल में दवा व्यापारी हिस्सा नहीं लेंगे। सभी फार्मेसी और दवा की दुकानें सामान्य रूप से खुली रहेंगी।
विज्ञापन


पदाधिकारियों ने ई-प्लेटफॉर्म पर बिना नियम व कानूनी प्रावधान के संचालित होने वाले ऑनलाइन दवा प्लेटफॉर्म द्वारा की जा रही लूटपाट को तत्काल बंद करने की मांग की है। वर्तमान ड्रग पॉलिसी की कमियां स्थानीय दवा दुकानों व फार्मेसी के अस्तित्व के लिए खतरा हैं। विक्रय और फार्मेसी पेशे से जुड़ी परेशानियों को दूर करने के लिए कड़े नियमों की आवश्यकता जताई गई है।

जिलाध्यक्ष जीतेंद्र वाजपेई ने कहा कि दवा विक्रेता केवल व्यवसायी नहीं हैं, बल्कि वे देश के हेल्थकेयर सिस्टम का एक अभिन्न हिस्सा भी हैं। मरीजों की सुरक्षा और दवाइयों की उपलब्धता ही असली सेवा है।
विज्ञापन


सीतापुर केमिस्ट एंंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के महामंत्री सहज गुप्ता, कोषाध्यक्ष सुमित मिश्र और संरक्षक शोभित टंडन ने संयुक्त रूप से सभी सदस्यों और दवा व्यापारियों से अनुरोध किया है कि वे देश और समाज की सेवा को प्राथमिकता दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें