फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मछरेहटा में फैला संक्रमण, 45 बीमार

Thu, 15 Sep 2016 11:11 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
सीतापुर जिला अस्पताल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मछरेहटा थाना क्षेत्र के बारेपारा गांव में संक्रामक रोग तेजी से पांव पसार रहा है। गांव में 45 लोग बीमार पड़े हैं। बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक उल्टी-दस्त व बुखार से पीड़ित हैं। सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गुरुवार को गांव पहुंच कर बीमार लोगों की जांच की और उन्हें दवाएं दीं। डॉक्टर इन लोगों को वायरल की चपेट में आने की बात कह रहे हैं। बारेपारा निवासी पूरन लाल की पुत्री राधा देवी (6) को बीते एक सप्ताह से बुखार आ रहा है। परिवार ने उसे क्षेत्र के प्राइवेट अस्पताल में दिखाया।
विज्ञापन


इसी तरह से इसी गांव में राजकुमार की पत्नी सीमा देवी (28), पुत्री नयनसी (5), चेलाराम (60), चेलाराम की पत्नी बिंदेश्वरी देवी (40), पुत्र अंकित (17), चंद्रहास (32), चंद्रहास का पुत्र हिमांशु, जय प्रकाश के पुत्री रागनी देवी (15), पुत्र रवी (16), रज्जन (25), राम नरेश की पुत्री रोमी (3), राजकुमार (30), निर्मल (25), मुनीम की पत्नी जशोदा देवी (25), लल्लू की पत्नी लखना देवी (40), प्रेमनाथ (60), विश्वनाथ (60), सीमा देवी बीमार है।
  वहीं राजेश (40), बचान (50), नत्था की पत्नी रामकली (62), राम नरेश की पुत्री संध्या देवी (30), विमल का पुत्र अजय (6), पूरन की पुत्री राधिका देवी (7), रमेश का पुत्र राज (13), होरी लाल का पुत्र करन (12), अंकित (10),  बेरीलाल (47), शिवकुमार की पुत्री संध्या (8), मूलचंद का पुत्र मूलचंद (15), पुत्री रूपा देवी (8), पुत्र दीपक (6), राज किशोर की पत्नी विनीता देवी (20), विमल की पत्नी बिटाना देवी (45), सुरेंद्र (25), कैलाशचंद्र (55), अरविंद (20), राजकुमार (60), श्याम किशोर का पुत्र अंकुर (7), राजकुमार का पुत्र पीयूष (17) समेत 45 लोग बीमार हैं।
विज्ञापन
  इन लोगों को बुखार है। परिवार के सदस्य उनका इलाज क्षेत्र के प्राइवेट डॉक्टरों से करा रहे हैं। गांव में संक्रमण फैलने की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुुंची। स्वास्थ्य टीम में शामिल डॉ. आशुतोष, जितेंद्र सिंह आदि ने यहां पर करीब 70 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। डॉक्टरों ने बताया कि जांच के दौरान करीब 45 लोग बीमार मिले हैं। जिनको दवाएं दे दी गई हैं। अधिकांश लोगों को वायरल है।
  हालांकि डॉक्टरों का यह आंकड़ा है कि गांव में 45 लोग बीमार हैं, जबकि ग्रामीणों का कहना है कि बीमार लोगों की संख्या इससे भी अधिक है। जिस समय स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची, उस समय बहुत से लोग मरीजों को लेकर कस्बे के डॉक्टरों के पास गए हुए थे। गांव में साफ सफाई न होने की वजह से मच्छरों का प्रकोप है। जिसकी वजह से लोग संक्रामक रोगों की चपेट में आते जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें