फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मयंक सुपर किंग व ब्लैक पैंथर ने जीते मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
महोली (सीतापुर)। उमेश गुप्ता व सोनू स्मारक क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को दो मैच खेले गए। पहला मैच मयंक सुपर किंग ने 61 रनों से जीता। दूसरे मैच में ब्लैक पैंथर महोली ने 26 रनों से जीत दर्ज की। पहले मैच में दीक्षित इलेवन ने टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण का फैसला लिया।
विज्ञापन

मयंक सुपर किंग ने बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 16 ओवर में 8 विकेट खोकर 175 रन बनाए। गौरव ने 27 गेंदों में 53 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दीक्षित इलेवन की टीम 14.5 ओवर में 114 रनों पर ढेर हो गई। रवि ने 15 गेंदों पर सर्वाधिक 27 रन बनाए। गौरव को ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया।
दूसरा मैच ब्लैक पैंथर महोली व पीटर इंग्लैंड खैराबाद के मध्य खेला गया। ब्लैक पैंथर टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 15.1 ओवर में 151 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। पुनीत ने 30 गेंदों में 73 रन बनाए। पीटर इंग्लैंड ने निर्धारित 16 ओवर में 7 विकेट खोकर 125 रन बनाए। इकलाख ने 17 गेंदों पर 35 रन बनाए। ‘मैन आफ द मैच’ पुनीत को चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें