फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मृति दिवस पर याद किए गए शहीद पुलिसकर्मी

विज्ञापन
सीतापुर में स्मृति दिवस पर पुलिस लाइन में सलामी देते एसपी व अन्य। - संवाद - फोटो : SITAPUR
विज्ञापन
सीतापुर। अपने कर्तव्य की वेदी पर प्राणों को न्यौछावर करने वाले अमर शहीदों की याद में शुक्रवार को पुलिस स्मृति दिवस मनाया गया। इस अवसर पर पुलिस लाइन में एसपी ने अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इसके साथ ही शहीदों के लिए मौन भी रखा।
विज्ञापन

रिजर्व पुलिस लाइन में शुक्रवार को एसपी घुले सुशील चंद्रभान ने शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शहीद हुए पुलिस जवानों की आत्मिक शांति के लिए गार्द सलामी देते हुए दो मिनट का मौन रखा। उन्होंने कहा कि स्मृति दिवस हर वर्ष उन शहीद पुलिसकर्मियों की याद में मनाया जाता है, जो अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करते हुए शहीद हो गए।
इस मौके पर एएसपी उत्तरी डॉ राजीव दीक्षित, सीओ सदर राजू कुमार साव, सीओ सिटी सुशील कुमार सिंह आदि मौजूद रहे। इधर 11वीं वाहिनी पीएसी में स्थित शहीद स्मारक स्थल पर स्मृति दिवस मनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि अपर पुलिस महानिदेशक (पीटीसी) जकी अहमद ने शहीद हुए पुलिसकर्मियों के नाम पढ़कर सुनाए। जहां पर सेनानायक 11वीं व 27वीं वाहिनी एमआर सिंह, द्वितीय वाहिनी के सेनानायक संजय सिंह भी मौजूद रहे। उन्होंने ने भी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए मौन रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें