सकरन (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में अज्ञात कारणों से आग लग गई। चपेट में आकर चार घरों की गृहस्थी के साथ एक मवेशी भी जिंदा जल गया।
मदारपुरवा मजरा अदवारी में श्री केशन के घर में अचानक आग लग गई। चपेट में आकर राम प्रसाद, छोटे लाल, गजोधर के घर जल गए। छोटेलाल का एक गोवंश भी जिंदा जल गया।
ग्रामीणों व अग्निशमन टीम ने किसी तरह आग पर काबू पाया। अग्निकांड में तीन लाख रुपये की गृहस्थी जल गई। लेखपाल धीरज यादव ने नुकसान का आकलन किया है।