फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: पांच दिन बाद नदी में मिला विवाहिता का शव

Mon, 22 Jul 2024 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सदरपुर (सीतापुर)। किवानी नदी में डूबी विवाहिता का शव करीब पांच दिन बाद बरामद हो गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पासिनपुरवा मजरा अंगेथुवा के सामने ककरहिया घाट के निकट किवानी नदी में रविवार को एक शव उतराता दिखा। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला।
विज्ञापन

कुछ देर बाद शव की शिनाख्त बिसवां के पटना गांव निवासी सुमन देवी (20) के रूप में हुई। उसका विवाह एक साल पहले सकरन के गांव क्योटाना निवासी राजकिशोर के साथ हुआ था। कई दिनों से सुमन अपने मायके में थी।
16 जुलाई की सुबह वह घर से नित्यक्रिया के लिए निकली थी। सुमन के साथ उसकी छोटी बहन भी थी। तभी गांव के बाहर से गुजरी किवानी नदी में पैर फिसलने से विवाहिता डूब गई थी। एसओ राकेश सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें