फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: संदिग्ध हालात में विवाहिता का शव खेत में मिला, हत्या की आशंका

Thu, 18 Jan 2024 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। रेउसा थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात नित्य क्रिया को गई विवाहिता का शव संदिग्ध हालत में खेत पर पड़ा मिला। विवाहिता के हाथ पैर रस्सी से बंधे हुए थे। ऐसे में हत्या की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पुलिस मामले में कुछ भी स्पष्ट नहीं बोल रही है। वह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने की बात कह रही है। जबकि जिस तरह विवाहिता के हाथ-पैर बंधे मिलने के साथ कपड़े फंटे मिले उससे साफ है कि विवाहिता के साथ कोई अनहोनी हुई है।
थाना क्षेत्र के बम्भनेवा निवासी मोहनी (22) का विवाह छह माह पूर्व महमूदाबाद के ग्राम माधवपुर भेथरा निवासी युवक से हुई थी। खिचड़ी के पर्व पर वह 14 जनवरी को अपने मायके गई थी। बीते मंगलवार को देर रात वह नित्यक्रिया के लिए अकेले गांव के उत्तर दिशा की ओर गई थी लेकिन वह वापस नहीं लौटी।
विज्ञापन

इस पर परिजनों ने उसकी तलाश की पर पता नहीं लग सका। बुधवार सुबह रंगाई के खेत में मोहनी का शव पाया गया। उसके हाथ पैर रस्सी से बंधे थे तथा कपड़े फटे हुए थे। शव मिलने की सूचना से गांव में खलबली मच गई। ग्रामीणों की भीड़ मौके पर एकत्र हो गई। मामले की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष घनश्याम राम ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें